स्वामी आत्मानंद कॉलेज में ऊर्जा नवाचार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, ऊर्जा संरक्षण का दिया गया संदेश

स्वामी आत्मानंद कॉलेज में ऊर्जा नवाचार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, ऊर्जा संरक्षण का दिया गया संदेश

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) महासमुंद के आदेशानुसार रजत जयंती सत्र 2025-26 के उपलक्ष्य में ऊर्जा नवाचार विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रेडा प्रभारी महासमुंद श्री गौरी शंकर राठौर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने की। इस अवसर पर क्रेडा विभाग के सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री महेंद्र कुमार एवं श्री अश्वनी कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने कहा कि “ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं, इसलिए हमें अक्षय ऊर्जा स्रोतों का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए। युवा वर्ग को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में बिजली और ईंधन की बचत कर देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें। मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अक्षय ऊर्जा ही आने वाले समय का समाधान है। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे स्वच्छ स्रोत न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि ऊर्जा संकट से भी मुक्ति दिलाते हैं।” उन्होंने बताया कि क्रेडा द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऊर्जा संरक्षण व नवाचार से जुड़े सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अमर्त्य शर्मा (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, श्रद्धा साहू (बीएससी तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा नौशीन परवीन (बीएससी तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को ऊर्जा विकास अभिकरण महासमुंद की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जा संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री निलेश कुमार तिवारी, अतिथि व्याख्याता गणित द्वारा किया गया।  इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर हिंदी, श्री रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष श्री तरुण कुमार बांधे एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. ग्लैडिस एस. मैथ्यू समाजशास्त्र, हरीशंकरनाथ राजनीति विज्ञान, आलोक हिरवानी कंप्युटर साइंस, चित्रेश बरेठ रसायन, माधुरी दीवान वाणिज्य, सुश्री खुशी वर्मा भौतिकी, सुश्री कामाक्षी चंद्राकर अंग्रेजी, सुश्री खुशबू सिन्हा ग्रंथपाल, श्री तृपेश साहू क्रीडा अधिकारी, श्री शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन, श्री जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन, श्री नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद कॉलेज में ऊर्जा नवाचार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, ऊर्जा संरक्षण का दिया गया संदेश
Date: 06-02-2026